फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी: जल शक्ति अभियान के नोडल अधिकारी व डायरेक्टर (पीपीपी) मिनिस्ट्री आफ पोर्टस, शिपिंग एण्ड वाटरवेज प्रदीप कुमार राय एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक सेन्ट्रल ग्राउन्ड वाटर बोर्ड भारत सरकार मधुकर सिंह ने तीन दिवसीय जनपद भ्रमण (15 जून से 17 जून) के दौरान जनपद खीरी में जल शक्ति अभियान “कैच द रैन” के तहत कराये गये कार्यो का स्थलीय सत्यापन किया।
नामित नोडल अधिकारी ने सीडीओ अनिल कुमार सिंह के साथ गत दिवस कलेक्ट्रेट सभागार में जल शक्ति अभियान कैच द रैन के कार्यों की समीक्षा की। नोडल अधिकारी ने कहा कि वर्षा जल की एक-एक बूंद को संचय किया जाये। इसके साथ ही घरेलू व अन्य कार्यों में जल के दुरूपयोग को रोका जाये, खेत के पानी को खेत में ही संचय किया जाये। बैठक में सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि तालाब व अमृत सरोवर कार्य 15 विकास खण्डों में युद्ध स्तर पर चल रहा है, जिनको शीघ्र ही पूर्ण करा लिया जाएगा।
वरिष्ठ वैज्ञानिक मधुकर सिंह ने रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली के नए प्रोजेक्ट की पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के जरिए भी जानकारी दी। बैठक में योजना से जुड़े अफसर, अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई सुभाष चंद्र, एक्सईएन सिंचाई राम बहादुर, डीसी मनरेगा, भूमि संरक्षण अधिकारी जिला योजना एवं गोमती, जिला कृषि अधिकारी अरविंद कुमार चौधरी, वरिष्ठ वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…