आदिल अहमद
नई दिल्ली: नेशनल हेराल्ड केस में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के नोटिस पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पूछताछ के लिए पहुंच गए हैं। इससे पहले कांग्रेसियों ने भारी हंगामा किया। अनुमति नहीं होने के बावजूद कांग्रेस के बड़े नेता जुटे और मार्च निकाला। क्षेत्र में धारा 144 लागू है। राहुल गांधी के समर्थन में पोस्टर लगाए गए हैं। वहीं अलग-अलग शहरों में भी प्रदर्शन किया जा रहा है।
पार्टी मुख्यालय में सत्याग्रह का ऐलान किया गया है। इस पर भाजपा ने तंज कसा है और कहा है कि “दुनिया देख रही है, भ्रष्टाचार भी सत्याग्रह कर सकता है।“ राहुल गाँधी के साथ कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ताओं और नेताओं का हुजूम है। कांग्रेस राहुल-सोनिया गांधी को मिले नोटिस का विरोध कर रही है।
राहुल गांधी का बयान PMLA के सेक्शन 50 के तहत दर्ज होगा। तीन अफसर उनसे पूछताछ करेंगे। इसमें असिस्टेंट डायरेक्टर रैंक के अफसर राहुल से सवाल पूछेंगे। वहीं दूसरा अफसर राहुल के बयान को टाइप करेगा। वहीं डिप्टी डायरेक्टर रैंक के अफसर सवालों को सुपरवाइज करेंगे।
ईडी ऐसे सवाल-जवाब से पहले शपथ भी दिलवाती है, कि जो भी कहा जाएगा वह सच होगा। राहुल से भी ऐसी शपथ दिलाई जाएगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…