Ballia

कई शहरो के बिगड़े माहौल के मद्देनज़र उप-जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक, आपसी सौहार्द बनाने की हुई अपील

उमेश गुप्ता

बिल्थरारोड(बलिया)। कानपुर सहित अन्य शहरों में हुई आगजनी और पत्थरबाजी को देखते हुए उप-जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील सभागार हाल में क्षेत्र के मदरसों के संचालक, मस्जिदों के मौलानाओं और सम्भ्रांत मुस्लिम बन्धुओ के साथ रविवार को एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप-जिलाधिकारी राजेश गुप्त ने कहा कि आप लोग आपसी सौहार्द को बनाये रखे किसी के बहकावे में न आये।

उन्होंने हल्का लेखपाल और बीट के सिपाही व दरोगा को निर्देशित किया कि गांव में जाकर बैठक करके लोगो को समझाए जिससे कही पर माहौल खराब न हो। कहा कि सोशल मीडिया पर भ्रामक और आपत्तिजनक पोस्ट करने वालो पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। वही क्षेत्राधिकारी रसड़ा शिवनारायण वैस ने कहा कि अराजकता फैलाने वालों पर पुलिस पैनी नजर रखे हुए है। आप लोग आपसी भाईचारे के साथ रहे और सौहार्द के साथ नमाज अदा करे। किसी बहकावे में न आये।

अगर कोई आपत्तिजनक पोस्ट या अराजकता फैलाये पाया जायेगा उसके खिलाफ दण्डात्मक करवाई की जाएगी। इस मौके पर बैठक में इंस्पेक्टर उभांव अविनाश कुमार सिंह, चौकी इंचार्ज मदनलाल सहित भारी संख्या में मदरसा संचालक, मस्जिदों के मौलवी और सम्भ्रांत मुस्लिम बन्धु शामिल रहे।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts