मुकेश यादव
कानपुर: कानपुर हिंसा मामले में पुलिस की अब तक हुई जांच में हयात जफर हाशमी के संगठन के अलावा पीएफआई का नाम सामने आ रहा है। पुलिस ने इस सम्बन्ध में साक्ष्य भी जुटाए हैं। इस दरमियान पुलिस की तफ्तीश में खुलासा हुआ कि आईएस-273 गैंग के अफजाल की बड़ी भूमिका रही है। इसके अलावा शब्लू, बाबर, इजरायल आटा, फरहान कालिया, फैज, सुफियान कनखड़ा, जैन, मासूम, नसीम उर्फ बंटी, गुड्डू रियासत, दिलशाद, गुलरेज, तल्हा अंसारी जैसे अपराधियों के नाम भी सामने आए हैं।
इसके साथ ही कानपुर पुलिस ने ट्विटर और फेसबुक पोस्ट से सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने के आरोप में 15 हैंडल्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। शहर में बड़े पैमाने पर हिंसा फैलाने की साजिश थी, मगर पुलिस बल ने समय रहते बवाल पर काबू पा लिया। इस बीच कानपुर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हिंसा में शामिल 40 संदिग्धों का पोस्टर जारी किया है। साथ ही लोगों से संदिग्धों की तलाश में मदद करने की अपील की। पोस्टर में फोन नं। 9454403715 अंकित किया गया है। साथ ही लिखा है कि संदिग्धों के बारे में सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…