फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी: खीरी में गौ-संरक्षण एवं संवर्धन के लिए डीएम महेंद्र बहादुर सिंह द्वारा शुरू की अभिनव मुहिम में लोगों के जुड़ने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। समाचार लिखे जाने तक डीएम के आवाहन पर “कॉउ प्रोटक्शन फंड” में लोगों ने स्वेच्छा से करीब 16.65 लाख की धनराशि जमा की। गुरुवार को प्लाईवुड एंड विनियर एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक अग्रवाल ने डीएम से उनके कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जनपद की प्लाईवुड विनियर उत्पादन एसोसिएशन इकाइयों की ओर से कॉउ प्रोटक्शन फंड में डेढ़ लाख रुपए की धनराशि का सहयोग दिया। इस दौरान उपायुक्त उद्योग संजय सिंह मौजूद रहे।
अगर आप डिजिटल बैंकिंग का इस्तेमाल करते हैं तो घर से ही बैंकिंग के माध्यम से दान का पैसा सरकारी खाते में ट्रांसफर किया जा सकता है। इस पैसा को जिले भर की अस्थाई व स्थाई गोशाला में गायों पर इस्तेमाल किया जाएगा। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि खीरी में गोवंशो के संरक्षित व संवर्धन के लिए एक जन जागरण अभियान चलाया जा रहा। प्रशासन द्वारा इंडियन बैंक शाखा विकास भवन में संचालित बैंक खाता “COW PROTECTION FUND LAKHIMPUR KHERI बैंक खाता संख्या 7222033852, आईएफएससी कोड: IDIB000V528 में अपनी स्वेच्छा से गोवंश संरक्षण एवं संवर्धन के लिए दान कर सकते हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…