उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड(बलिया)। लगभग डेढ़ दशक पूर्व समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सीयर क्षेत्र के चन्दाडीह में लाखों रूपये से बना एएनएम सेन्टर जनप्रतिनिधि और अधिकारियों की उपेक्षा के चलते अपनी बदहाली पर आँसू बहा रहा है। इस सेन्टर पर सम्बन्धित एएनएम कभी भी नही आती है। खिड़की और दरवाजे टूटे पड़े है। आवारा पशुओं का अड्डा बन गया है। इस एएनएम सेन्टर का निर्माण वर्ष 2008 में तत्कालीन बसपा सरकार में कराया गया। उस समय इसी गांव के रहने वाले केदारनाथ वर्मा बसपा से सीयर विधानसभा से विधायक थे।
सम्बन्धित अधिकारियों की मिलीभगत से एएनएम सेन्टर पर कोई कर्मचारी नही आने से इलाज या प्रसव के लिए महिलाओं को दूर जाने दुष्वारियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों द्वारा इसकी शिकायत सम्बन्धित अधिकारी से कई बार की गई किन्तु करवाई का खोखला आश्वासन देकर कोई ध्यान नही दिया गया। आज लाखों रुपये खर्च करने के बाद अधिकारियों की लापरवाही के चलते इस एएनएम सेन्टर अपनी बदहाली को खुद बा खुद बया कर रहा है। खिड़कियां और दरवाजे टूटे हुए है।कमरे में लगे पंखे भी गायब है। दिवाल और प्रांगण में लम्बी- लम्बी घाँसे उगी हुई है। लगभग 14 वर्ष बीत जाने के बाद भी आज तक कोई जनप्रतिनिधि या स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा ध्यान दिया गया। जिसके चलते लोगो को घोर कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…