निसार शाहीन शाह
जम्मू: जम्मू एवं कश्मीर में आतंकियों का मनोबल चरम पर है। गुरुवार को आतंकियों ने कुलगाम में एक शख्स की हत्या कर दी। शख्स की पहचान बैंक मैनेजर के तौर पर की गई है, जो मूल रूप से राजस्थान के हनुमानगढ़ के रहने वाले थे। मिली जानकारी अनुसार कुलगाम जिले के अरेह मोहनपोरा स्थित इलाकी देहाती बैंक में आतंकियों ने बैंक मैनेजर पर फायरिंग कर दी। इस आतंकी घटना में उन्हें गंभीर चोटें आईं जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है।
अधिकारी के अनुसार, ‘‘ शहर के सफाकदाल इलाके में आइवा ब्रिज के पास आतंकवादियों ने सुबह करीब 8।40 बजे जम्मू-कश्मीर पुलिस के कांस्टेबल पर गोली चलाई। हमले में कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया।” अधिकारी ने बताया कि हमले के बाद इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और हमलावरों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
इधर, घटना की राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने निंदा की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ” जम्मू कश्मीर के कुलगाम में कार्यरत हनुमानगढ़, राजस्थान के निवासी विजय कुमार की आतंकियों द्वारा हत्या घोर निंदनीय है। मैं ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति एवं परिवार को हिम्मत देने की प्रार्थना करता हूं।”
वहीं, उन्होंने एनडीए सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ” एनडीए सरकार कश्मीर में शांति बहाल करने में असफल रही है। केन्द्र सरकार कश्मीर में नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करे। हमारे नागरिकों की इस तरह आतंकियों द्वारा हत्या बर्दाश्त नहीं की जाएगी।” बता दें कि इससे पहले जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में आतंकवादियों ने इसी साल सात मई को एक पुलिसकर्मी को गोली मारकर घायल कर दिया था। घटना के संबंध में पुलिस अधिकारी ने बताया था कि आतंकी हमले में घायल कांस्टेबल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…