ईदुल अमीन/अजीत शर्मा
जौनपुर: एक युवक की प्रेम प्रसंग में बेरहमी के साथ पेड़ से बाँध कर पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि प्रेमिका के साथ घूमने गए युवक को लोगों ने दो दिन बाद पकड़ लिया। इसके बाद मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के तिलौरा बाजार स्थित एक बिजली के खंभे से बांधकर उसकी जमकर पिटाई की। घटना का किसी ने वीडियो बना लिया और इसे वायरल कर दिया। वीडियो सामने के बाद हरकत में आई पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
अमानवीयता का आलम ये रहा कि मौके पर मौजूद भीड़ में से किसी ने भी इस घटना का विरोध नहीं किया। खंभे से बंधा युवक गिड़गिड़ाता रहा लेकिन उस पर थप्पड़ और मुक्कों की बरसात होती रही। हालांकि, थोड़ी देर बाद ही मौके से गुजर रहे लोगों ने बीच-बचाव किया और युवक को भीड़ से अलग किया। तब तक बेरहमी से पिटाई के कारण युवक गंभीर रूप से घायल हो चुका था।
घटना की सूचना पीड़ित पक्ष ने पुलिस को नहीं दी। दो दिन बाद जब वीडियो वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया। इस संबंध में सीओ मछलीशहर अतर सिंह ने कहा कि पीड़ित पक्ष की तहरीर मिल गई है। तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। वायरल वीडियो 28 जून का बताया जा रहा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…