ईदुल अमीन/अजीत कुमार
वाराणसी: ज्ञानवापी परिसर में दर्शन पूजन करने जाने की अनुमति नहीं मिलने के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का श्रीविद्यामठ में अनशन जारी है। अनशन स्थल पर ही आदि विश्वेश्वर महादेव का मानसिक पूजन किया गया। रविवार शाम श्रीविद्यामठ में अविमुक्तेश्वरानंद ने अपने शिष्यों के साथ 11 बार हनुमान चालीसा का पाठ किया।
बता दें कि शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद के आदेश पर ज्ञानवापी मस्जिद के वजूखाने में मिले शिवलिंग की पूजा के लिए जा रहे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को शनिवार को पुलिस ने उनके मठ के दरवाजे पर ही रोक दिया। नाराज स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद अनशन पर बैठ गए। जिला प्रशासन से उन्होंने शिवलिंग की पूजा की अनुमति देने की मांग की। कहा कि जब तक शिवलिंग की पूजा नहीं करूंगा, अन्न-जल ग्रहण नहीं करूंगा। इस दौरान केदारघाट और श्री विद्यामठ छावनी में तब्दील है। फिलहाल, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद प्रशासन की कड़ी निगरानी में हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…