शिखा प्रियदर्शिनी
डेस्क: अक्षय कुमार मानुषी छिल्लर की फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ को दर्शकों ने पूरी तरह से नकार दिया है। अक्षय और मानुषी के साथ फिल्म में संजय दत्त और सोनू सूद भी नजर आए। लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर करिश्मा दिखाने में पूरी तरह से नाकाम रही। चंद्रप्रकाश द्विवेदी निर्देशित ‘सम्राट पृथ्वीराज’ ने पिछले सात दिन में सिर्फ 55 करोड़ रुपये की ही कमाई की है। जबकि फिल्म का बजट लगभग 250 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।
शुक्रवार 10.70 करोड़ रुपये, शनिवार 12.60 करोड़ रुपये, रविवार 16.10 करोड़ रुपये, सोमवार 5 करोड़ रुपये, मंगलवार 4.25 करोड़ रुपये, बुधवार 3.60 करोड़ रुपये और गुरुवार 2.80 करोड़ रुपये। इस तरह कुल 55.05 करोड़ रुपये पूरे भारत में कमाए हैं।’ इस तरह फिल्म साठ करोड़ रुपये के आंकड़े को छूने के लिए भी तरह रही है। कमजोर निर्देशन और पटकथा ने फिल्म को दर्शकों के दिलों में उतरने नहीं दिया और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह से नाकाम साबित हुई।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…