Others States

दिल्ली: इमारत में लगी भीषण आग, आसपास का इलाका पट गया धुओ से, दमकल की कई गाडियाँ जुटी आग बुझाने में

मो0 कुमेल

दिल्ली के रोहिणी में बुद्ध विहार थाना क्षेत्र स्थित एक इमारत में आज भीषण आग लग गई। आग लगने के साथ ही इलाके में हडकंप मच गया। देखते ही देखते आग ने भयावह रूप ले लिया। आग इतनी खतरनाक लगी थी कि उसके धुएं से आस पास का इलाका पट गया और कुछ नज़र ही नहीं आ रहा था। आग बुझाने के लिए दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं।

Demo pic

घटना के सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार रोहिणी के बुद्ध विहार थाना क्षेत्र की एक दो मंजिला इमारत में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। इमारत का भूतल का हिस्सा करीब पूरी तरह से आग की चपेट में आ गया है। सूचना मिलते ही आग बुझाने के लिए दमकल की टीम मौके पर पहुंच गईं हैं। दमकल विभाग के अनुसार मौके पर मौजूद आठ गाड़ियों की मदद से आग बुझाने की कोशिश की जा रही है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts