आदिल अहमद/मो0 कुमेल
कानपुर: कानपुर हिंसा में अमन के दुश्मनों और नफरतो के सौदागरों ने कोई कसर नही छोड़ी थी कि शहर के अमन-ओ-सुकून को बर्बाद और तबाह कर डाले। इसके लिए जहा सडको पर नफरत के कदम बढ़े तो कही सोशल मीडिया पर नफरती पोस्ट ने आग में घी डालने की कोशिश किया। नफरत ऐसी कि न उम्र देखा और गरीबी, खुद को बताया हिंदूवादी नेता और दुसरे समुदाय के गरीब कपडा कारोबारी के साथ बदसलूकी किया। उसको ज़बरदस्ती कारोबार नही करने दिया।
इस बीच बुधवार को गोविंद नगर निवासी तुषार शुक्ला नाम के युवक वीडियो वायरल हो गया। जिसमें वह बुजुर्ग कपड़ा दुकनदार को तत्काल दुकान बंद कर वहां से जाने को कहता है। गालियां देकर खदेड़ता है। घटनाक्रम का किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। देखते ही देखते वीडियो सोशल मीडिया के समुन्द्र में तैरने लगता है। पुलिस ने मामले में तुरंत संज्ञान लिया और इस नफरती शख्स पर मुकदमा दर्ज कर उसको हिरासत में ले लिया।
ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि आरोपी तुषार शुक्ला गिरफ्तार कर लिया गया है। गुरुवार को उसको कोर्ट में पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस तरह की हरकतें करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इससे संबंधित निर्देश प्रत्येक पुलिस अफसर को दिए गए हैं। आरोपी तुषार एक हिंदूवादी संगठन का खुद को नेता बताता है। हालांकि संगठन के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है कि वह किस हिंदूवादी संगठन का नेता है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…