National

देखे विडियो: यातायात के नियमो का उल्लंघन करता देख जब पुलिस ने रोका तो आरोपी पुलिस से ही भिड गये, तीनो ने पुलिसकर्मियों से किया हाथापाई

तारिक़ खान

नई दिल्ली। चोरी ऊपर से सीना जोरी जैसी कहावत आपने जरुर सुनी होगी मगर आज देखने को भी मिल गई। बताते चले कि राजधानी दिल्ली में आज एक मामला सामने आया है जिसमे आरोपियों ने पुलिस के साथ ही बदसलूकी कर डाला। मिली जानकारी के अनुसार एक मोटरसाइकल पर सवार होकर एक पुरुष और दो महिलाएं उल्टी दिशा से आ रहे थे। उनकी बाइक पर नंबर प्लेट भी नहीं थी।

पुलिस ने उन्हें यातायात नियमों का उल्लंघन करते देख रोका तो वे पुलिसकर्मियों से ही भिड़ गए। तीनों ने मिलकर पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई भी की। इस घटना में एक पुलिसकर्मी को सिर में चोट लगी है। अस्पताल में उनका इलाज किया जा रहा है। फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर है और उन्हें डॉक्टरों की देखरेख में रखा गया है। स्थानीय पुलिस ने इस मामले में एक मुकदमा दायर किया है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts