तारिक़ खान
नई दिल्ली: नुपुर शर्मा प्रकरण के बाद खाड़ी देशो में हुई किरकिरी और देश के कई हिस्सों में चले विवाद के बाद अब भाजपा ने अपने प्रवक्ताओ के लिए “लक्ष्मण रेखा: खीच दिया है। पार्टी ने प्रवक्ताओं के लिए कई निर्देश जारी किए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि पार्टी प्रवक्ताओं को सलाह दी गई है कि अब केवल आधिकारिक प्रवक्ता और पैनलिस्ट ही टीवी चैनलों की डिबेट में जाएंगे। इन्हें पार्टी का मीडिया सेल असाइन करेगा। किसी भी धर्म के खिलाफ नहीं बोलना है। धर्म के पूजनीयों और प्रतीकों के बारे में भी नहीं बोलना है।
गौरतलब हो कि पैगंबर मोहम्मद पर भाजपा नेताओं नूपुर शर्मा और नवीन कुमार जिंदल द्वारा की गई टिप्पणी पर विवाद अब भी जारी है। ईरान, इराक, कुवैत, कतर, सऊदी अरब, ओमान, ईरान, यूएई, जॉर्डन, अफगानिस्तान, बहरीन, मालदीव, लीबिया और इंडोनेशिया सहित कम से कम 15 देशों ने विवादास्पद टिप्पणी को लेकर भारत के खिलाफ आधिकारिक विरोध दर्ज कराया है। वहीं भाजपा ने राष्ट्रीय प्रवक्ता नुपुर शर्मा को निलंबित कर दिया गया, जबकि पार्टी की दिल्ली इकाई के मीडिया प्रमुख नवीन कुमार जिंदल को निष्कासित कर दिया गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…