फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी: जिले के जिलाधिकारी महेन्द्र बहादुर सिंह व पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के द्वारा जनपद में शांति बनाए रखने के लिए लगातार जिले के सभी अधिकारियों को धर्म गुरुओं व अन्य लोगों से बैठक करने का निर्देश दिया गया है। इसी क्रम में बुधवार को पलिया के उप जिलाधिकारी डॉ अमरेश कुमार की अध्यक्षता में पुलिस क्षेत्राधिकारी आदित्य गौतम व कोतवाली प्रभारी सैय्यद अहमद अब्बास व नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी महेंद्र कुमार चौधरी की मौजूदगी में नगर स्थित मदीना मस्जिद में पेश इमाम अब्दुल गफ्फार व अन्य मुस्लिम समुदाय के लोगों के साथ एक बैठक की गई।
कहा कि इसलिए लोग आत्म संयम और समझदारी का परिचय देते हुए ऐसी किसी भी पोस्ट का जवाब न दें और न ही इसे शेयर करें जो विवादित हो। अगर कोई व्यक्ति ऐसा काम करता है तो इसकी जानकारी तुरंत क्षेत्रीय पुलिस या अधिकारियों के नंबर पर सीधें दे। इसके अलावा सभी से मस्जिदों में नमाज पढ़ने के बाद शांति पूर्वक घरों में जाने वह किसी तरह की नारेबाजी ना करने की बात कही गई, जिसके कारण उसके विरुद्ध कड़ी पुलिस कार्यवाही की जाएगी और मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा। वहीं मदीना मस्जिद के पेश इमाम अब्दुल गफ्फार ने भरोसा दिलाया कि वह किसी प्रकार से क्षेत्र का माहौल बिगड़ने नहीं देंगे और हमेशा गंगा जमुनी तहजीब बरकरार रहेगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…