आदिल अहमद
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के देवरिया से बीजेपी विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने ट्वीटर पर एक वीडियो शेयर किया है, इन दिनों पूरे देश में चर्चा में है। इस वीडियो में पुलिस कुछ युवको को लाइन पर खड़ा करके लाठी- डंडों से पीटती हुई दिखाई दे रही है। बीजेपी विधायक ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है- बलवाइयों को “रिटर्न गिफ़्ट”!!
विधायक शलभ मणि त्रिपाठी एक पूर्व पत्रकार हैं और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मीडिया सलाहकार रह चुके हैं। अपने ट्वीट में उन्होंने नहीं बताया कि वीडियो कहां का है और पिटने वाले शख्स कौन हैं। लेकिन माना यही जा रहा है कि यूपी के 9 शहरों में पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी के बाद हुई हिंसा के आरोपियों को पुलिस पीट रही है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद से यूपी पुलिस पर लगातार सवाल उठ रहे हैं और मानवधिकारो की बात किया जा रहा है। लोगों ने अब पिटाई करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग शुरू कर दी है।
खबरों में कहा जा रहा है कि यह वीडियो दो दिन पहले सहारनपुर के एक पुलिस स्टेशन में शूट किया गया था, जहां बीजेपी के दो पूर्व प्रवक्ताओं द्वारा पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ विवादित टिप्पणी को लेकर जुमे की नमाज के बाद विरोध और झड़प शुरू हो गई थी।
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि इस तरह की घटनाओं से न्याय प्रणाली में लोगों के विश्वास को ठेस पहुंचेगी। समाजवादी पार्टी प्रमुख ने कहा, “ऐसे पुलिस थानों के बारे में सवाल उठाए जाने चाहिए… हिरासत में हुई मौतों में यूपी नंबर एक पर है। यह मानवाधिकारों के उल्लंघन और दलितों के शोषण में अग्रणी है।”
उत्तर प्रदेश पुलिस ने शुक्रवार के विरोध प्रदर्शन और हिंसा के सिलसिले में राज्य के विभिन्न जिलों से 300 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ “कड़ी” कार्रवाई की चेतावनी दी है। सहारनपुर और प्रयागराज में पुलिस अधिकारियों ने कहा कि गिरफ्तार लोगों के खिलाफ कड़े राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार किए गए लोगों में से 91 प्रयागराज में और 71 सहारनपुर में और 51 हाथरस में पकड़े गए है। हिंदी में एक ट्वीट में, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार मृत्युंजय कुमार ने कहा, “अराजक तत्वों को याद रखना, हर शुक्रवार के बाद शनिवार होता है” और एक इमारत को ध्वस्त करने वाले बुलडोजर की एक तस्वीर पोस्ट की हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…