तौसीफ अहमद/रेहान अहमद
प्रयागराज: प्रयागराज में अटाला इलाके में जुमे की नमाज़ के बाद शुरू हुआ प्रदर्शन अचानक हिंसक हो गया। प्रदर्शनकारियों ने आरएएफ की गाड़ी में आग लगाने की कोशिश की। डीएम ने उपद्रवियों से सख्ती से निपटने के लिए निर्देश दिए हैं। हालात काबू पाने के लिए लाठीचार्ज का आदेश दिया गया।
फिलहाल स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में आ गई है, नुरुल्लाह रोड पर बुड्ढा ताजिया मस्जिद के पास उपद्रवी जमा थे। नुरुल्लाह रोड पर आंसू गैस के गोले छोड़ने के साथ ही आरएएफ ने रबर बुलेट का भी इस्तेमाल किया है। हालात पर काबू पाने के लिए प्रयागराज में अतिरिक्त पुलिस भेजी गई है। उपद्रव के बाद पुलिस ने मौके से दो युवक को घायल अवस्था में पकड़ा हैं, पुलिस का कहना है कि ये उपद्रवी हैं। जबकि युवक खुद को पत्रकार बता रहे हैं।
जुमे की नमाज के बाद शुरू हुए बवाल में प्रदर्शनकारियों ने पीएसी की एक गाड़ी में भी आग लगा दी गई है। वाटर कैनन मशीन ने पानी की बौछार कर आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। साथ ही हालात पर काबू पाने के लिए अतिरिक्त पुलिस बुलानी पड़ी। समाचार लिखे जाने तक स्थिति नियंत्रण में आ चुकी है
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…