उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड(बलिया)। सरकार द्वारा सेना में भर्ती के लिए अग्निपथ नीति के अंतर्गत 4 साल की नौकरी की अवधि की घोषणा के बाद जगह जगह हो रहे धरना प्रदर्शन के क्रम में शुक्रवार को बिल्थरारोड में भी बेरोजगार युवाओं का गुस्सा फूट पड़ा और सड़क पर उतर गए। एसडीएम राजेश कुमार गुप्ता को पत्रक देने के बाद वापस चले गए।
युवाओं ने उपजिलाधिकारी से कहा कि सेना में कोरोना काल मे भर्तियां न होने के कारण हजारों युवाओ की भर्ती होने की उम्र समाप्त हो गयी है। उन्होंने कहा कि अब सरकार अग्निपथ नीति लागू करके सिर्फ चार साल के लिए सेना में भर्ती होने की बात कह रही। युवा बेरोजगार होकर दर-दर भटक रहे है। उपजिलाधिकारी के समझाने के बाद युवाओं ने उपजिलाधिकारी को रक्षामंत्री के नाम एक पत्रक देने के बाद आंदोलन स्थगित कर दिया। पत्रक के माध्यम से युवाओं ने सेना में 4 साल के लिए भर्ती की नई नीति अग्निपथ योजना को निरस्त करने व पूर्णकालिक सेना भर्ती प्रक्रिया को बहाल करने का मांग किया। इस मौके पर भारी संख्या में युवा शामिल रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…