मो0 कुमेल
अलीगढ: अग्निपथ योजना के विरोध में अलीगढ जनपद में बीते शुक्रवार को हुई घटना की जांच में पुलिस ने शनिवार को नौ कोचिंग संचालकों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार कोचिंग संचालको में यंग इंडिया कोचिंग सेंटर चलाने वाले सुधीर शर्मा का भी नाम शामिल था, जो भाजपा का मंडल का उपाध्यक्ष था। पुलिस ने टप्पल स्थित उनकी कोचिंग से 20 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया था। वहीं सामने आया कि सुधीर शर्मा ने सिर्फ अपने गांव मालव के मंदिर के लाउडस्पीकर से बच्चों को एकत्रित किया और उनको भड़काने का भी काम किया था।
इसके बाद जानकारी जुटाई तो उसमें टप्पल के मंडल उपाध्यक्ष सुधीर शर्मा की भूमिका टप्पल आगजनी कांड में संदिग्ध पाई गई है। इसलिए उन्हें क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी के निर्देश पर तत्काल प्रभार से पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि विरोध का एक तरीका होता है। इसके इतर किसी को भी आगजनी, अराजकता के साथ कानून हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। इस घटना में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। चाहें फिर वह दबंग हो, किसी भी संगठन का हो फिर पार्टी से जुड़ा हुआ हो।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…