फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी: पूरे देश में मुस्लिम समुदाय के लोगों में बीजेपी प्रवक्ता नूपुर शर्मा के द्वारा एक लाइव टीवी प्रोग्राम के दौरान पैगंबर मोहम्मद साहब पर अभद्र टिप्पणी के आरोपों को लेकर लगातार आक्रोश दिखाई दे रहा है। प्रदेश ही नही बल्कि देश के कई शहरों में नुपुर शर्मा का विरोध हो रहा है। अब ये विरोध शहरों से होकर कस्बो तक पहुच रहा है। इसी को लेकर लखीमपुर खीरी जिले में भी शुक्रवार को मुस्लिम समुदाय में भारी आक्रोश दिखाई दिया। इस दौरान जिले के ही पलिया तहसील में तहरीक-ए-ताजदार-ए-खत्म-ए-नबुवत के बैनर तले सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शुक्रवार की नमाज अदा करने के बाद नगर में एक आक्रोश जुलूस निकाला।
आरोप है कि बीते कुछ दिन पूर्व नेशनल चैनल पर लाइव टेलीविजन प्रोग्राम के दौरान बीजेपी प्रवक्ता नूपुर शर्मा बहस के दौरान मुस्लिम समुदाय के पैगंबर मोहम्मद साहब (स0व0) व आपकी बीवी आयशा सिद्दीक के बारे में अभद्र व अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करने लगी। जिससे मुस्लिम समुदाय के आस्था को गहरी चोट पहुंची है। ये हरकत अपमानजनक है’ और मुस्लिम समुदाय देश में अमन और शांति चाहता है। इस तरह से बयान बाजी से कहीं ना कहीं हिंदू मुस्लिम एकता पर भी प्रभाव पड़ेगा। फिलहाल भाजपा प्रवक्ता व चैनल पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कड़ी से कड़ी कार्यवाही की मांग की है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…