तारिक खान
डेस्क: देवेन्द्र फडणवीस कल सीएम पद की शपथ ले सकते है। महाराष्ट्र में चल रहे सियासी घमासान का कल रात आखिर उद्धव ठाकरे द्वारा इस्तीफे के बाद पटाक्षेप हो गया। सीएम उद्धव ठाकरे ने साफ़ साफ़ कहा कि उनके पीठ में खंजर अपनों ने मारा है। अपने फेसबुक लाइव भाषण के दरमियान उद्धव ठाकरे ने शिंदे गुट पर ढके लफ्जों में धोखा देने का आरोप लगाया।
उद्धव ने अपने पद से त्यागपत्र देते हुए कहा कि नंबर गेम की लड़ाई में वो पड़ना नहीं चाहते।उद्धव ठाकरे ने फेसबुक लाइव के जरिये अपना संबोधन दिया। उद्धव ने कहा, हमने किसानों की कर्जमाफी का काम किया। हमने उस्मानाबाद का नाम धाराशिव के साथ औरंगाबाद का नाम संभाजीनगर कर दिया है। उद्धव ने शरद पवार और सोनिया गांधी के नाम लेते हुए उनका आभार जताया। बताते चले कि इस सियासी संग्राम में शिंदे गुट के विधायक मुम्बई से 2700 किलोमीटर दूर गोवाहाटी में डेरा डाले हुवे थे। कल देर रात ये सभी विधायक गोवा पहुच गए है।
इस बीच, शिंदे गुट के प्रवक्ता दीपक केसरकर ने कहा है कि हम सभी जानते हैं कि महाराष्ट्र में क्या हो रहा है। ऐसा दिखाने की कोशिश की गई की हम जश्न मना रहे हैं। लेकिन हम जश्न नहीं मना रहे हैं। हम कभी मुख्यमंत्री को नाराज नहीं करना चाहते थे। कांग्रेस, एनसीपी से लड़ते हुए हमें अपने ही नेता से लड़ना पड़ा। हम कहते रहे हैं कि हमारी मूल सहयोगी भाजपा ही है। हमने एक साथ चुनाव लड़ा है। हालांकि, बार-बार हमारे बीच मतभेद पैदा करने की कोशिश की गई। हमने अभी यहां विधायकों की बैठक की थी। अब एकनाथ शिंदे साहब मुंबई जा रहे हैं।
शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे ने कहा है कि अभी सरकार गठन के मद्देनजर ‘कौन से और कितने मंत्री पद होंगे’ इस पर बीजेपी से चर्चा नहीं हुई है। लेकिन, इस पर चर्चा जल्दी ही की जाएगी। उन्होंने ट्वीट करते हुए बताया कि जल्द ही इन सब बातों पर विचार विमर्श किया जाएगा। तब तक, कृपया मंत्रिस्तरीय लिस्ट और इसके बारे में अफवाहों पर विश्वास न करें।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…