Others States

महाराष्ट्र: युवक ने सुसाइड नोट में लिखा “भगवान बुला रहे है”, किया आत्महत्या

तारिक़ खान

कल बुद्धवार को महारष्ट्र के नागपुर में 26 साल के एक युवक ने अपने घर में ख़ुदकुशी कर लिया। इस घटना की जानकारी पुलिस ने दिया और एक अधिकारी के मुताबिक़ घटना शहर के राणा प्रताप नगर इलाके की है। उन्होंने कहा कि पांडे लेआउट निवासी तेजस सूर्यकांत मालवतकर अपने प्रथम तल के अपार्टमेंट में पंखे से लटके पाए गए।

अधिकारी ने कहा कि पांडे नागपुर के मेट्रो स्टेशन पर काम करते थे और सोलापुर के रहने वाले थे। वर्तमान में उनके माता-पिता और बहन सोलापुर में ही रहते हैं। मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें लिखा है कि वह इतना बड़ा कदम उठा रहा है, क्‍योंकि “भगवान उसे बुला रहे हैं।“

अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और इस संबंध में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts