आफताब फारुकी
डेस्क: महाराष्ट्र सियासी संकट के बीच एक तरफ जहा एकनाथ शिंदे आज अपने समर्थक विधायकों के साथ स्पेशल फ्लाइट से बुधवार सबेरे 6:20 बजे सूरत से गुवाहाटी पहुंचे। जहा बागी शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने दावा किया कि उन्हें कुल 46 विधायकों का समर्थन हासिल है, जिसमे 6 निर्दलीय विधायक भी शामिल हैं। लेकिन उसके पहले सुरत के होटल में जो उनकी ग्रुप तस्वीर आई उसमे कुल 35 विधायक दिखाई दिए।
नितिन देशमुख ने दावा करते हुवे कहा है कि “मैं भाग गया था और सुबह लगभग 3 बजे सड़क पर खड़ा था। मैं लिफ्ट मांगने की कोशिश कर रहा था, जब सौ से अधिक पुलिस वाले आए और मुझे अस्पताल ले गए। उन्होंने नाटक किया कि मुझे दिल की बीमारी है और मेरा शरीर के साथ कुछ प्रक्रिया करने की कोशिश की। लेकिन मुझे ऐसी कोई बीमारी नहीं है। देशमुख की पत्नी ने कल स्थानीय पुलिस थाने में उनकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज की थी। जिसमें कहा था कि उन्हें उनकी जान को खतरा है।
बताते चले कि महाराष्ट्र में जारी सियासी घमासान के बीच उद्धव ठाकरे के आवास पर शाम 5 बजे विधायको की बैठक बुलाई है। वहीं कांग्रेस नेता कमलनाथ ने कहा कि उद्धव ठाकरे से फोन पर बात हुई है। वो कॉन्फिडेंट हैं। जो गए हैं, वो वापस आ जाएंगे। अभी विधानसभा भंग करने जैसी कोई बात नहीं है। उद्धव ठाकरे से मिलना था, लेकिन वो कोविड पॉजिटिव हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…