फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी। खीरी में प्रदेश सरकार के निर्देश पर डीएम महेंद्र बहादुर सिंह के मार्गदर्शन व डीपीओ संजय कुमार निगम के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज-4 के तहत विभिन्न गतिविधियों व कार्यक्रमों का नियमित आयोजन किया जा रहा। गुरुवार को जिला महिला चिकित्सालय में महिला परक योजनाओं पर आधारित एक कार्यशाला आयोजित हुई। जिसमें चिकित्सालय में आने वाली महिलाओं व बालिकाओं को केंद्र व प्रदेश सरकार की महिला परक योजनाओं की न केवल जानकारी दी गई बल्कि योजनाओं की बुकलेट देकर जागरूक किया।
उन्होंने सरकार की टोल फ्री नंबर बताए। उन्होंने बताया कि यदि किसी भी योजना के संबंध में कोई जानकारी प्राप्त करनी है तो वह किसी भी कार्य दिवस में कलेक्ट्रेट स्थित जिला प्रोबेशन कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। कार्यशाला में महिला शक्ति केंद्र की टीम एवं जिला महिला चिकित्सालय से हेल्प डेस्क मैनेजर श्रीमती सुष्मिता वर्मा समेत बड़ी संख्या में महिला एवं बालिकाएं शामिल हुई।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…