फारुख हुसैन
सम्पूर्णानगर(खीरी)। लखीमपुर खीरी जिले के संपूर्णानगर क्षेत्र स्थित किसान सहकारी चीनी मिल के मुख्य गन्ना अधिकारी दमिनेश कुमार राय का स्थानांतरण जिला शाहजहांपुर स्थित तिलहर चीनी मिल में हो गया है, जिसको लेकर रविवार को चीनी मिल परिसर में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे स्थानीय पत्रकार किसान सहकारी चीनी मिल के अधिकारी व कर्मचारियों ने पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र, उपहार व स्मृति चिन्ह देकर उनको सम्मानित कर नम आंखों से उनको विदाई दी गई।
मृदुभाषी स्वभाव के मुख्य गन्ना अधिकारी के स्थानांतरण से इनके विदाई समारोह में आए कुछ किसानो एवं मिल कर्मियों की आँखे नम हो गयी। राय का तीन वर्ष का कार्यकाल निर्विवाद रहा है। उनके विदाई समारोह के दौरान एईडीपी दयाराम केवट, गन्ना लेखाकार कमलाकांत त्रिपाठी, गन्ना पर्यवेक्षक सत्येंद्र त्रिपाठी, राममिलन, संजय सिंह, अनूप तथा गन्ना प्रभारी लेखाकार ए0वी0 तिवारी, गन्ना विकास लिपिक सुनील मिश्रा ट्रांसपोर्ट कुलविंदर सिंह नागरा जियाउद्दीन सहित क्षेत्र के कुछ किसानों व साबिर, अरविंद, इरफान आदि पत्रकारगण मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…