Others States

मुम्बई में 4 मंज़िला इमारत गिरने से कई लोग मलवे में दबे होने के सम्भावना

तारिक़ खान

मुम्बई: मुम्बई में कुर्ला स्थित नाइक नगर में एक 4 मंजिला इमारत गिरने से कई लोगो के मलवे में दबे होने का समाचार प्राप्त ही रहा है। फिलहाल मिल रही जानकारी के अनुसार मौके पर दमकल की टीम और पुलिस मौजूद है।बचाव अभियान जारी है।
मिल रहे समाचारों के अनुसार मुम्बई के कुर्ला स्थित नाइक नगर में अज्ञात कारणों से एक इमारत गिर गई। इमारत के मलवे में काफी लोग दब गए। सूचना पर पहुची दमकल और पुलिस टीम ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। मलवे से अब तक 7 लोग रेस्क्यू किये जा चुके है।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, मलबे के नीचे से बचाए गए 7 लोगों की हालत स्थिर है, 20 से 25 लोगों की मलबे में दबे होने की संभावना है।’

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts