आदिल अहमद
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में बुलडोज़र की कार्यवाही का मामला अब सुप्रीम कोर्ट की चौखट तक पहुच गया है। आज बुलडोजर के इस्तेमाल के खिलाफ जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने सुप्रीम कोर्ट की शरण ली है। अपनी याचिका में संगठन ने कानून की प्रक्रिया के बिना मकानों को न ढहाने के निर्देश देने की मांग की है, साथ ही मनमानी करने वाले अफसरों पर कार्रवाई की भी मांग की है।
गौरतलब है कि पैगंबर मोहम्मद पर की गई विवादित टिप्पणी के विरोध में बीते शुक्रवार को देश में कई जगह उग्र विरोध प्रदर्शन हुए थे। यूपी सरकार अब आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करती नजर आ रही है। प्रयागराज में हिंसा के आरोपी माने जा रहे मोहम्मद जावेद उर्फ़ जावेद पम्प के मकान पर बुलडोजर चलाया गया। इस पर सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। ओवैसी ने यूपी सरकार पर हमला करते हुए कहा था ‘यूपी के सीएम, अब उत्तर प्रदेश के चीफ जस्टिस बन चुके हैं। वो अब फैसला करेंगे कि किसका घर तोड़ना है।’
उन्होंने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश में कोर्ट और अदालतों में ताला लगा देना चाहिए और जजों को कह देना चाहिए कि वो कोर्ट न जाएं, क्योंकि अब अदालत की कोई जरूरत नहीं है। क्योंकि ये फैसला तो सीएम योगी करेंगे कि आखिरकार मुलजिम कौन है?।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…