आदिल अहमद
डेस्क: राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के साझा प्रत्याशी यशवंत सिन्हा ने आज शक्ति प्रदर्शन के साथ अपना नामांकन दाखिल किया है। यशवंत सिन्हा के नामांकन के समय राहुल गाँधी सहित कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। इस दरमियान विपक्ष ने यह तो अहसास करवा दिया है कि इस बार राष्ट्रपति चुनाव में भाजपा की राह आसान नही है। उसे कड़ी टक्कर यशवंत सिन्हा से मिलती दिखाई दे रही है।
राकांपा प्रमुख की टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब वाईएसआर कांग्रेस पार्टी और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) जैसे कुछ विपक्षी दलों ने पहले ही 18 जुलाई के चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने की घोषणा कर दी है। वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का झुकाव संथाल समुदाय से ओडिशा की एक आदिवासी नेता मुर्मू की ओर हो रहा है। झामुमो उस विपक्षी समूह का हिस्सा है, जिसने सिन्हा को राष्ट्रपति पद के लिए अपने साझा उम्मीदवार के रूप में चुना था।
बता दें कि मतदान 18 जुलाई को निर्धारित है जबकि मतगणना के लिए 21 जुलाई की तारीख तय है। उम्मीदवार 29 जून तक नामांकन भर सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 30 जून को होगी। नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख दो जुलाई है। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…