तारिक खान
डेस्क: राष्ट्रपति चुनाव के लिए तारीखों के ऐलान के साथ ही प्रत्याशी के चयन के लिए पार्टियों के बीच विचार विमर्श का दौर शुरू हो गया है। विपक्ष इस बात एकजुट होकर भाजपा को राष्ट्रपति चुनाव में घेरने की तैयारी में है। विपक्ष के उम्मीदवार के लिए सर्वसम्मत राय बनाने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने मंगलवार को एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच ममता बनर्जी की ओर से बुधवार को बुलाई गई विपक्ष की ‘बड़ी बैठक’ के एक दिन पहले यह मुलाकात हुई है। राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव 18 जुलाई को होंगे और जरूरी होने पर 21 जुलाई को मतगणना होगी।
शरद पवार पहले ही इन अटकलों पर विराम लगा चुके हैं कि वे देश के शीर्ष पद के लिए उम्मीदवार की रेस में हैं। एनसीपी सुप्रीमो और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार ने सोमवार को मुंबई में कहा था, “मैं रेस में नहीं हूं। राष्ट्रपति पद के लिए मैं विपक्ष का उम्मीदवार नहीं बनूंगा।” इस बारे में अटकलें तब शुरू हुई थीं जब कांग्रेस ने राष्ट्रपति पद के लिए पवार की उम्मीदवारी को समर्थन देने के लिए संकेत दिए।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…