संजय ठाकुर
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी से प्रवर्तन निदेशालय( ईडी) की पूछताछ शुरू हो गई है। तीन वरिष्ठ अधिकारियों की टीम उनसे सवाल करने वाली है। वहीं सुरक्षा के लिहाज से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एक किलोमीटर पहले ही रोक दिया गया है। वही भाई राहुल को पहुंचाकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ईडी कार्यालय से बाहर निकल गई हैं।
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे रणदीप सुरजेवाला को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वही नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की प्रवर्तन निदेशालय (ED) के सामने पेशी के खिलाफ कांग्रेस समर्थकों ने लखनऊ में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस समर्थकों को हिरासत में लिया गया।
कांग्रेस पर तंज कसते हुए बोले संबित पात्रा
नेशनल हेराल्ड मामले पर भाजपा नेता संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस आज जो कर रही है वह ‘जश्न-ए-भ्रष्टाचार’ है- भ्रष्टाचार का जश्न मना रही है। कांग्रेस ने फिर से राहुल गांधी मॉड्यूल को भ्रष्टाचार के पैड से लॉन्च करने की कोशिश की है, हम आश्वासन देते हैं कि उनका वही भाग्य होगा, वह फिर से असफल होंगे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…