फारुख हुसैन
नेशनल हेराल्ड अखबार से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में जांच कर रही ईडी कांग्रेस नेता राहुल गाँधी से कल और आज मिलाकर लगभग 17 घंटे पूछताछ कर चुकी है। समाचार लिखे जाने तक करीब चार घंटे तक ईडी दफ्तर में पूछताछ हुई। इसके बाद वे ईडी आफिस से निकल गए। करीब एक घंटे बाद आगे की पूछताछ के लिए वे फिर से ईडी आफिस पहुंचे। इससे पहले सोमवार को उनसे 10 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ हुई थी।
कांग्रेस दफ्तर और ईडी मुख्यालय के आसपास पुलिस ने धारा 144 लगा रखी है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर रखे हैं। वहां पुलिस और पारा मिलिट्री के जवान तैनात किए गए हैं। दूसरी तरफ, कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने बीजेपी सरकार पर हमला बोला है और बीजेपी नेताओं का नाम गिनाकर पूछा है कि ED हिमंता विस्वा सरमा या येदियुरप्पा को क्यों नहीं बुलाती ? पार्टी आज भी समन के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करेगी।
सुरजेवाला ने कहा कि बीजेपी मीडिया और व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी का इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी उद्योगपतियों के एजेंट के तौर पर काम कर रहे हैं और उन्हें विदेशों में ठेके दिला रहे हैं। उन्होंने कहा, क्रोनोलॉजी समझिए कि बीजेपी ने हमला बोला है क्योंकि राहुल गांधी आप जनता की आवाज उठाते हैं। राहुल उनकी आंखों में आंखें डालकर उनकी सरकार पर सवाल उठाते हैं। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि यह हमला सिर्फ राहुल और कांग्रेस पर नहीं बेरोजगारों और गरीबों पर है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…