फारुख हुसैन
लखीमपुर(खीरी): लखीमपुर खीरी में शुक्रवार को जुमे की नमाज के दृष्टिगत जनपद खीरी के सभी मस्जिदों पर चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ, लक्ष्मी सिंह व पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन द्वारा जनपद खीरी में निरंतर भ्रमणशील रहते हुए शुक्रवार की नमाज को सकुशल सम्पन्न कराया गया। पुलिस महानिरीक्षक महोदया व पुलिस अधीक्षक द्वारा जामा मस्जिद, सुनहरी मस्जिद, एकमिनारी मस्जिद, हिदायतनगर मस्जिद व कचहरी मस्जिद में शांति व्यवस्था का जायजा लिया गया और शांति व्यवस्था में तैनात पुलिस कर्मचारियों को मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बताते चले कि सोशल मीडिया सेल टीम द्वारा भड़काऊ सोशल मीडिया पोस्ट व वीडियो बयान जारी करने, साजिश रचने व माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों पर लगातार पैनी नजर रखी जा रही है। ऐसे शरारती तत्वों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की जरूरत नहीं है इससे आपका नुकसान ही होगा। किसी भी सूचना पर तत्काल पुलिस प्रशासन को सूचित करे पुलिस चुस्ती व मुस्तैदी से अपना काम करेगी। पुलिस द्वारा हर कार्यवाही बिना किसी भेदभाव के अमल में लाई जाएगी। खीरी पुलिस शांति व सद्भाव बनाए रखने के लिए दृढ़ संकल्पित है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…