आफताब फारुकी
रुड़की: अय्यारी भी अजीब-ओ-गरीब होती है। लोग दुश्मनी निभाने के लिए अपने विरोधी को फंसाने के लिए क्या कुछ नही कर डालते है। ऐसा ही एक मामला रुड़की जनपद के भगवानपुर में पेश आया, जहा एक युवक खून से लहुलुहान स्थिति में थाने पंहुचा और अपने पडोसी युवक पर उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाने लगा।
युवक द्वारा विक्टिम कार्ड खेलने की अय्यारी पुलिस ने तब पकड़ी जब पुलिस ने युवक के सिर से कपड़ा हटाया तो कोई घाव नहीं मिला। इससे पुलिस का शक और भी गहरा हो गया है। पुलिस ने युवक से सख्ती से पूछताछ की तो उसने सारा सच उगल दिया। झूठी सूचना देने पर पुलिस ने युवक का चालान कर दिया।
पूरी घटना की सत्यता कुछ ऐसी सामने आई कि भगवानपुर के शाहपुर निवासी दो युवकों के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही है। कल बृहस्पतिवार को दोनों के बीच पुरानी रंजिश के चलते मारपीट हो गई। मारपीट के बाद युवक पड़ोसी युवक को फंसाने के लिए सिर और शरीर पर मुर्गे का खून लगाकर थाने पहुंच गया। उसके शरीर पर लगा खून देख काफी देर तक पुलिस कर्मी भी उसकी अय्यारी के जाल में फंसे रहे। मगर हकीकत आखिर सामने आ ही गई।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…