उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड(बलिया)। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सीयर में तैनात प्रधान सहायक रामनक्षत्र प्रसाद गुरुवार को सेवानिवृत हो गये। उन्होने जाने अनजाने में हुई चूक के लिए सभी से माफी मांगी। कहा कि सीयर में मुझे करीब 2 वर्ष तक काम करने का मौका मिला। जहां आज मैं बेदाग घर को विदा हो रहा हूं। सीएचसी सीयर के अधीक्षक डा0 तनबीर आजम ने प्रधान सहायक राम नक्षत्र प्रसाद की तारीफ करते हुए कहा कि अधीक्षक के साथ प्रधान सहायक का अहम रोल होता है। जिसमें उन्हें भरपूर सहयोग मिला।
इस मौके पर डा0 एल0 सी0 शर्मा, डा0 साजिद हुसैन, डा0 रणधीर सिंह, डा0 कुसुम सिंह, डा0 अंजू जायसवाल, डा0 रेनू महाजन, डा0 सतीश कुमार, डा0 प्रदीप कुमार, चीफ फार्मासिस्ट डा0 महेश चन्द पाण्डेय, डा0 इश्तेयाक अहमद, डा0 अरविन्द कुमार गुप्ता, डा0 के0के0 चैहान, श्रवण कुमार आदि मौजूद रहे। विदाई समारोह के आयोजन में प्रमोद कुमार, आनन्द कुमार, त्रिपुरारी शर्मा, श्रीप्रकाश, उमेश कुमार, ज्योति कुमार, रवि प्रताप, सुमित कुमार, धर्मबीर कुमार, विष्णु प्रकाश दूबे व श्वेतांक ने अपनी सक्रिय भूमिका अदा की थी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…