आदिल अहमद
डेस्क: हैदराबाद के जुबली हिल्स इलाके में 28 मई को एक पार्टी के बाद घर लौट रही 17 वर्षीय लड़की के साथ पांच युवकों ने कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया था। इस मामले में दो किशोरों सहित कुल तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन आरोपियों में सत्तारूढ़ दल के एक नेता का बेटा भी शामिल है। जबकि तीसरे आरोपी का नाम सदरुद्दीन मलिक बताया जा रहा है। अभी भी तीन आरोपी फरार है और पुलिस उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है।
वही इस मामले में पश्चिमी क्षेत्र के पुलिस उपायुक्त जोएल डेविस ने शुक्रवार को कहा था कि, हमने सीसीटीवी फुटेज और पीड़िता के बयान के आधार पर पांच दोषियों की पहचान की है और विधायक का बेटा उनमें से एक नहीं है। लड़की से दुष्कर्म के आरोप में अब तक दो किशोरों समेत तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। हिरासत में लिए गए दो किशोरों में से एक मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की तेलंगाना राष्ट्र समिति पार्टी के स्थानीय नेता का बेटा है। एक अन्य आरोपी की पहचान सदुद्दीन मलिक के रूप में हुई है, जिसे शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…