आदिल अहमद(इनपुट-साहिल खान)
आगरा: आज बुधवार को आगरा के दीवानी न्यायलय में गैगस्टर एक्ट के आरोपी को पेशी पर लाया गया था। दीवानी न्यायलय में पेशी पर लाये गये गैंगस्टर एक्ट के आरोपी को सिपाही पर हमला कर चार लोग छुड़ा कर ले गये। दीवानी न्यायलय में हुई इस घटना से हडकंप मच गया। इस हमले में सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गये। सुचना मिलने पर न्यू आगरा थाना पुलिस सहित फोर्स पहुंच गई। मगर, फरार आरोपियों का अब तक पता नहीं चल सका है। आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगी हैं।
सिपाही के घायल होने पर लोग जुट गए। मौके पर अधिवक्ता पहुंच गए। सूचना पर दीवानी सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मी आ गए। उन्होंने गेट पर तलाशी की, लेकिन फरार आरोपी का पता नहीं चल सका। बाद में एसपी सिटी विकास कुमार फोर्स के साथ पहुंचे। एसपी सिटी ने बताया कि सिपाही पर हमला कर आरोपी को छुड़ाया गया है। उसकी तलाश की जा रही है। घायल सिपाही को अस्पताल में भर्ती कराया है।
दीवानी न्यायालय परिसर में हुई घटना के बाद आईजी नचिकेता झा और एसएसपी प्रभाकर चौधरी मौके पर पहुंचे। पुलिस के आला अफसरों ने घटना की पूरी जानकारी ली। उन्होंने गैंगस्टर व अन्य आरोपियों की तलाश में चेकिंग शुरू करा दी। हालांकि अब तक आरोपियों का पता नहीं चला है। बताते चले कि इस घटना से कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…