फारुख हुसैन
लखीमपुर(खीरी): आबकारी आयुक्त उप्र के आदेश, डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, एसपी संजीव सुमन के दिशा निर्देश, डीईओ कुलदीप दिनकर के नेतृत्व में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री, अवैध अल्कोहल के परिवहन पर अंकुश लगाये जाने के लिए प्रशासन-पुलिस-आबकारी विभाग की संयुक्त टीमें दैनिक प्रवर्तन अभियान चला रही है।
रविवार को जनपद खीरी के आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 सदर ने मय स्टाफ ग्राम कोरैया धारा, बाजूडीहा थाना कोतवाली सदर में दबिश दी। दबिश में कच्ची शराब व लहन बरामद हुआ। आबकारी निरीक्षक रुद्र कांत मिश्र क्षेत्र 2 मोहम्मदी ने स्टाफ ग्राम पिपरिया धनी, खाकीन थाना मोहम्मदी में दबिश दी। दबिश में एक अभियुक्त को मौके पर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। आबकारी निरीक्षक केपी सिंह क्षेत्र 4 पलिया व पलिया पुलिस थाना उपनिरीक्षक पी0 के0 मिश्र के साथ संयुक्त रूप से मय स्टाफ ग्राम नौगावां थाना पलिया में दबिश दी। दबिश के दौरान भारी मात्रा में लहन के के साथ कच्ची शराब बरामद की।
आबकारी निरीक्षक प्रेम सिंह क्षेत्र 5 गोला व अलीगंज चौकी इंचार्ज सतीश चंद्र यादव संग संयुक्त टीम बनाकर मय स्टाफ ग्राम भटपुरवा, कुश्मी, अलीगंज, भैठिया बाजार, गाडदियाना थाना गोला में दबिश दी। दबिश में कच्ची शराब के साथ भरी मात्रा में लहन बरामद किया। आबकारी निरीक्षक अब्दुल अज़ीज़ क्षेत्र 7 धौरहरा व धौरहरा पुलिस उपनिरीक्षक वेद प्रकाश सिंह के साथ संयुक्त टीम बनाकर ग्राम सुजानपुर थाना धौरहरा में दबिश दी। दबिश के दौरान 3 अभियुक्तों को कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…