गोपाल जी
पटना। शिक्षक समाज को रास्ता दिखाने वाला होता है। समाज के निर्माता के तौर पर शिक्षक को देखा जाता है। मगर शिक्षा जगत में भी कुछ ऐसे लोग है जिनको देख कर बड़े से बड़ा ज़ालिम भी शर्म से पानी पानी हो जाए। ऐसे ही एक ज़ालिम कोचिंग टीचर के ज़ुल्म-ओ-सितम का वीडियो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसको देख कर इंसान तो इंसान शैतान की भी रूह काँप जाए। ज़ालिम कोचिंग टीचर ने एक मासूम बच्चे को इतना मारा की वह मासूम बेहोश हो गया।
मिल रही जानकारी के अनुसार राजधानी पटना के जया कोचिंग क्लास में टीचर एक मासूम बच्चे को पहले एक डंडे से बेरहमी के साथ पीटता तब तक पीटता है जब तक लकड़ी टूट नही जाती है। लकड़ी के टूटने के बाद भी ज़ालिम टीचर का गुस्सा शांत नहीं होता आर वह उस मासूम बच्चे के मुंह पर चांटे और घूंसे बजाते हुए बाल खींचने लगता है। इस दौरान बच्चा दर्द से रोता-रोता ही जमीन पर गिरकर बेहोश हो जाता है।
कोचिंग में बेहोश होने के बाद बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं जिस शिक्षक ने बच्चे की इतनी बेरहमी से पिटाई की है, उसकी पहचान छोटू के रूप में की गई है। कोचिंग संचालक का कहना है कि छोटू को बीपी हाई की परेशानी है, इस वजह से उसे बच्चे पर काफी ज्यादा गुस्सा आ गया। दूसरी ओर, मामला संज्ञान में आने पर पुलिस ने भी केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है। मिल रही जानकारी के अनुसार ज़ालिम शिक्षक छोटू फरार है और पुलिस के हत्थे नही चढ़ पाया है। उधर दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर वायरल होते वीडियो पर यूज़र्स इस ज़ुल्म की इन्तहा करने वाले शिक्षक पर जमकर अपने गुस्से का इज़हार कर रहे है। लोग शिक्षक पर कड़ी कार्यवाही की मांग कर रहे है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…