रेहान अहमद
डेस्क: उज्जैन में 9वी की छात्रा की रेप के बाद हत्या का मामला सामने आया है। छात्रा का शव अर्धनग्न अवस्था में घर की दूसरी मंजिले पर मिला। घटना के सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार छात्रा शनिवार सुबह से ही घर से लापता थी। दोपहर में उसकी लाश घर में ही दूसरी मंजिल के कमरे में बोरे में बंद मिली। छात्रा के गले पर गला घोंटने के निशान मिले हैं, वहीं लाश की हालत देखकर पुलिस ने रेप के बाद हत्या होने की आशंका जताई है। पुलिस ने छात्रा का शव पीएम के लिए भेजा है, पीएम रिपोर्ट आने के बाद पूरे मामले का खुलासा होगा। घटना उज्जैन जिले से करीब 70 किमी दूर ग्राम खेड़ावदा की है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए उज्जैन एसपी सत्येंद्र शुक्ल ने भी रविवार सुबह घटनास्थल का जायजा लिया। भाटपचलाना के टीआई संजय वर्मा ने बताया की शुरुआत जांच में नाबालिग लड़की का गला घोंटने के निशान मिले है। लड़की की लाश अर्धनग्न हालत में मिली है, दुष्कर्म किए जाने की भी आशंका है। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा। छात्रा की हत्या के मामले में पुलिस को किसी करीबी पर शक है। पुलिस का कहना है कि लड़की के नाना रोजाना सुबह चाय पीने के बाद गांव में चौपाल पर चले जाते हैं। इसके बाद नानी भी मंदिर चली जाती हैं सुबह करीब एक घंटे तक घर में कोई नहीं रहता है। इस दौरान लड़की की हत्या की गई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…