Crime

गाज़ियाबाद: देवर ने हथौड़ा मार कर दिया भाभी की निर्मम हत्या, आरोपी फरार

सरताज खान

गाज़ियाबाद: गाजियाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहाँ देवर ने अपनी भाभी की हथौड़ा मारकर हत्या कर दिया है। घटना की सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस परिवार से पूछताछ में जुटी है।

घटना के सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना इलाके की तिलक राम कॉलोनी में रविवार देर रात देवर ने अपनी भाभी ट्विंकल(23) की घर के अंदर हथौड़ा मारकर हत्या कर दी। ट्विंकल के पति गौरव की करीब 11 महीने पहले मुरादनगर में एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी। ट्विंकल अपने तीन बच्चों के साथ रहती थी।

गौरव और ट्विंकल की शादी सितंबर 2017 में हुई थी। रविवार देर रात हुई घटना की परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पूछताछ में परिजनों ने बताया कि आरोपी अपनी भाभी पर शक करता था कि उसकी भाभी फोन पर किसी अन्य से बात करती है। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस आरोपी देवर अभिषेक की तलाश  कर रही है।

Banarasi

Share
Published by
Banarasi

Recent Posts