फारुख हुसैन
पलियाकलां(खीरी)। लखीमपुर खीरी जिले के पलिया तहसील की ग्राम पंचायत गजरौरा निवासी ग्रामीण भारी संख्या में एकत्र होकर मंगलवार को तहसील पहुंचे, जहां पर उन्होंने आबादी के नाम पर लेखपाल के द्वारा वसूली करने को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने तहसील परिसर में जमकर प्रदर्शन किया जिसके बाद उन्होंने एक ज्ञापन नायब तहसीलदार प्रज्ञा अग्निहोत्री को सौंप कर कार्यवाही की मांग की। ज्ञापन के माध्यम से ही ग्रामीणों ने वर्तमान ग्राम प्रधान दिनेश व क्षेत्रीय लेखपाल अरविंद कुमार पर वसूली जैसा गंभीर आरोप लगाया है। आरोप लगाते हुए कहा गया है कि उक्त लोगों ने ग्राम सभा की भूमि में बिना खुली बैठक किए हुए वर्तमान सभासदों द्वारा हस्ताक्षर करवा लिए गए। साथ ही ग्राम सभा से बाहरी व्यक्तियों तथा अपात्र व्यक्तियों के नाम गुप्त पट्टा प्रस्ताव में डाल दिए गए। जिस पर क्षेत्रीय लेखपाल की रिपोर्ट लगा अपने पास रख लिया गया।
सभी ग्रामीणों ने गुहार लगाई है कि उक्त लेखपाल वह प्रधान दिनेश के द्वारा जो अवैध कार्य किए जा रहे हैं उसकी जांच कर विधिक कार्यवाही कर क्षेत्रीय लेखपाल को हटया जाए। इस दौरान दुष्यंत कुमार, सोलन, विजयपाल, अमरकेश, उमा देवी, पवन, रामप्रसाद, सत्येंद्र, विनोद कुमार, बिंद्रा, अनु देवी, शम्मी देवी, जग्गा प्रसाद, विमला देवी, अनीता, चंपा देवी, मालती देवी, रीता देवी, गीता, रामरति, शीला देवी, लक्ष्मी देवी, लालमति, लालती देवी, जसपाल सिंह, अरविंद गुप्ता व मंसाराम सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…