तारिक़ खान
हाथरस: यूपी के हाथरस में बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ। सर-ए-राह 6 कांवड़ियों को ट्रक ने कुचल दिया। दर्दनाक हादसे में 5 लोगो की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक को गंभीर हालात में भर्ती कराया गया है। घटना सुबह के करीब 2:15 बजे की है, जब कांवड़ यात्रा के सात श्रद्धालु ट्रक की चपेट में आ गए।
पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार घायल को पहले सीएचसी सादाबाद लाया गया, जहां से उसे आगरा रेफर कर दिया गया है। हादसे का शिकार हुए सभी कांवड़िए मध्य प्रदेश के ग्वालियर से 25 किमी दूर वहांगीर खुर्द के रहने वाले हैं। कुछ कांवड़ियों का कहना है कि इसी क्षेत्र के 40 से अधिक लोग कांवड़ लेकर लौट रहे थे। कुछ आगे थे और कुछ पीछे।
हादसा सादाबाद के बढार गांव के पास सेंट फ्रांसिस स्कूल के समीप हुआ है। कांवड़ियों का आरोप है कि प्रशासन द्वारा कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए कोई भी इंतजाम नहीं किए गए हैं। समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, सावन (श्रवण) में होने वाली कांवड़ यात्रा के कारण 25 जुलाई और 26 जुलाई को सभी स्कूलों और अन्य संस्थानों सहित मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश में शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…