शाहीन बनारसी
मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले कि एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसको देख कर इंसानियत दहाड़े मार कर रो रही है। जिसने देखा उसने अपनी नम आँखों से सिस्टम को सिर्फ कोसा ही है। डबल इंजन की गाडी होने के दावो की ज़बरदस्त पोल खुली। तस्वीर और वीडियो में एक 8 साल का मासूम बच्चा अपने दो साल के भाई की लाश गोद में लेकर सड़क पर बैठा है। उसका पिता शव घर ले जाने के लिए सस्ते गाडी का इंतज़ाम करने के लिए परेशान हो रहा था क्योकि प्राइवेट एम्बुलेंस वालो को देने के लिए उसके पास पैसे कम थे।
मामले में बताया जा रहा है कि मुरैना जिले के अंबाह के बड़फरा गांव निवासी पूजाराम जाटव अपने दो साल के बेटे राजा को एंबुलेंस के जरिए अंबाह अस्पताल से रेफर कराकर जिला अस्पताल लाया था। एनीमिया और पेट में पानी भरने की बीमारी से ग्रसित राजा ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। अंबाह अस्पताल से राजा को लेकर जो एंबुलेंस आई वह तत्काल लौट गई। राजा की मौत के बाद उसके गरीब पिता पूजाराम ने अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ से शव को गांव ले जाने के लिए वाहन की बात कही तो, यह कहकर मना कर दिया कि शव ले जाने के लिए अस्पताल में कोई वाहन नहीं है, बाहर भाड़े से गाड़ी कर लो।
तस्वीरे वायरल होने के बाद मामले में कलेक्टर ने जिला अस्पताल के 4 डॉक्टरों को नोटिस जारी किया है। कलेक्टर ने इन डॉक्टरों को तीन दिन के अंदर जवाब देने के लिए कहा है। कलेक्टर बी। कार्तिकेय ने सिविल सर्जन डॉक्टर विनोद गुप्ता, अंबाह बीएमओ डॉ0 डीएस यादव, ड्यूटी डॉक्टर नरेश गांगील, अंबाह डॉक्टर सतीश यादव को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। प्रशासन ने डॉक्टरों से पूछा है कि आखिर बच्चे के परिजनों को एंबुलेंस क्यों नहीं मिली। इसका जवाब तीन दिन में दीजिए।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…