तौसीफ अहमद
नई दिल्ली: आज शनिवार सुबह से मंडरा रहे बादलो के बीच अचानक मौसम ने करवट लिया और दोपहर होते होते सुबह से छाये बादल बरस पड़े। दिल्ली एनसीआर में मौसम ने करवट ले ली है। हलकी फुहारों से कई इलाके भींगे और सुहाना मौसम हो गया। वहीं, कई क्षेत्रों में अब भी काले और घने बादल हैं। मौसम विभाग ने मध्यम से तेज बारिश की संभावना जताई है।
वही बीते कई दिनों से दिल्ली के लोग बारिश का इंतजार कर रहे थे। ऐसे में बारिश ने उन्हें काफी राहत दी है। मौसम विभाग ने कहा है कि सिर्फ आज ही नहीं, बल्कि अगले कुछ दिनों तक लगातार दिल्ली में बारिश के अनुमान हैं। स्काईमेट वेदर के प्रमुख मौसम विज्ञानी महेश पलावत के मुताबिक, इस समय मानसून की अक्षीय रेखा मध्य भारत में बनी हुई है।
हालांकि, इसका कुछ हिस्सा उत्तर की और बढ़ रहा है। ऐसे में संभावना है कि अगले सप्ताह तक अक्षीय रेखा पूरी तरह उत्तर दिशा की और पहुंच जाएगी, जिससे अच्छी बारिश होने के आसार हैं। आगामी 20 जुलाई तक दिल्ली में कुछ जगहों पर रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहेगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…