ए0 जावेद
वाराणसी: वाराणसी जीआरपी को नशे के खिलाफ कल रात उस समय एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई जब कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर 4 से 7 लाख रुपये मूल्य के 3335 शीशी नशे के प्रयोग में आने वाले कोडिन सिरप के साथ 16 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में 15 पश्चिम बंगाल के मल्दाह निवासी है और एक चेतगंज थाना क्षेत्र के सराय गोवर्धन का निवासी है।
पुलिस को आता देख मौके पर खड़े युवक तितर बितर होकर भागने की कोशिश करने लगे। मगर पुलिस बल ने दौड़ा कर सभी को पकड लिया। पकडे गए अभियुक्तों के पिट्ठी बैग की तलाशी में पुलिस को कुल 3335 शीशी प्रतिबंधित और नशे के प्रयोग में आने वाली कोडिन सिरप की शीशी बरामद हुई। पकडे गए सभी 16 अभियुक्तों को उनके अपराध का बोध करवा कर आज दोपहर 2 बजे के करीब आवश्यक विधिक कार्यवाही पुलिस ने शुरू कर दिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में पश्चिम बंगाल के मालदा निवासी कय्यूम, शाहिद अफरीदी, रहमतुल्लाह, हसीमुद्दीन, डालिम शेख, अब्दुल राजू, अनवर शेख, जामु शेख, कौशर शेख, असदुल्लाह, साकिब अली, मलिक, मोहम्मद शेख, आलमगीर और दीपकर दास तथा चेतगंज थाना क्षेत्र स्थित सरायगोवर्धन निवासी कलाम शामिल है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले में विधिक कार्यवाही कर रही है।
पत्रकारों ने किया बहिष्कार
वही मिल रही जानकारी के अनुसार कैंट जीआरपी इस्पेक्टर अनिल कुमार शर्मा के व्यवहार से नाराज़ पत्रकार समाज ने जीआरपी वाराणसी कैंट की पत्रकार वार्ता का बहिष्कार किया। पत्रकारों का आरोप है कि इस्पेक्टर जीआरपी पत्रकारों से बातचीत की मर्यादा नही रखते है। कैंट निवासी एक पत्रकार ने हमसे हुई फोन पर बातचीत में बताया कि पत्रकारों को जीआरपी थाने पर सम्मान नही मिलता है। इस्पेक्टर के द्वारा उनसे ससम्मान बातचीत नही किया जाता है। जिससे पत्रकार जगत में रोष है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…