फारुख हुसैन
लखीमपुर(खीरी): लखीमपुर खीरी की जिले की तहसील पलिया में मंगलवार को नायब तहसीलदार कोर्ट में चल रहें एक मामले में आदेश की आठ अगस्त की तारीख होने के बावजूद बिना किसी निर्णय के अपने पक्ष में आदेश करवाने को लेकर एक पक्ष के अधिवक्ता दर्जनों महिलाओं को लेकर पलिया तहसील पहुंच गया, जहां पर महिलाएं आदेश को अपने पक्ष में करवाने को लेकर परिसर में ही हंगामा करनी लगी। जानकारी मिलते ही मौके पर उप-जिलाधिकारी अविनाश चन्द्र मौर्य व स्थानीय पुलिस पहुंच गई।
बातचीत के दौरान नायब तहसीलदार प्रज्ञा अग्निहोत्री ने बताया कि सोमवार को कोर्ट लगी थी जिसमे इस पक्ष के अधिवक्ता नहीं आए और न ही कोई सूचना दी, जिसके बाद मामले में आठ अगस्त की तारीख आदेश के लिए तय कर दी गई और इस पक्ष के अधिवक्ता को लिखित बहस दाखिल करने के लिए लिखा गया लेकिन बहस दाखिल करने को बजाए अधिवक्ता दर्जनों लोगों को लेकर आदेश अपने पक्ष में करने के लिए हंगामा कर दबाव बनाने लगे जो की न्यायिक प्रक्रिया का मजाक बनाने जैसा है।
वंही इस मामले पर अधिवक्ता संघ के मंत्री बनारसी लाल, मधुसूदन तिवारी समेत कई अन्य अधिवक्ताओं ने कहा की न्यायालय में एक पक्ष हमेशा हारता है तो हर हारा हुआ पक्ष और अधिवक्ता यही करेगा तो न्यायालय कैसे चलेगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…