फारुख हुसैन
लखीमपुर(खीरी): उप्र भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत, पात्र निर्माण श्रमिकों, उनके परिवार के सदस्यों को बीमारी की स्थिति में रू0 पांच लाख तक निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराये जाने के उद्देश्य से “आयुष्मान भारत पीएम जन आरोग्य योजना” व “सीएम जन आरोग्य योजना” के तहत गोल्डन कार्ड बनाये जाने के लिए 14 अगस्त तक विशेष अभियान चलेगा।
एएलसी ने बताया कि गोल्डन कार्ड बनाये जाने हेतु बोर्ड द्वारा जनपदों को लक्ष्य आवंटित हैं। लखनऊ मण्डल के जनपद खीरी में 153688 पात्र पंजीकृत निर्माण श्रमिकों का गोल्डन कार्ड बनाया जाना नियत है। उप्र भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत श्रमिक अपने श्रमिक पंजीयन कार्ड, आधार कार्ड एवं राशन कार्ड सहित किसी भी नजदीकी जन सुविधा केन्द्र, आरोग्य मित्र एवं राशन वितरण से सम्बन्धित कोटे से सम्पर्क कर अपना गोल्डन कार्ड शीघ्र बनवायें तथा चिकित्सा उपचार के लिए किसी भी सूचीबद्ध अस्पताल में प्रतिवर्ष 05 लाख रूपये तक की मुफ्त चिकित्सा का लाभ उठायें।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…