फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी: कल बुधवार को अपने निर्धारित भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार प्रमुख सचिव परिवहन उप्र एल वेंकटेश्वर लू जनपद खीरी पहुंचे, जहां उन्होंने जिला ग्राम विकास संस्थान सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली, संबंधित को जरूरी निर्देश दिए। बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रमुख सचिव एल वेंकटेश्वर लू ने 18 मई से 15 जून तक चलने वाले सड़क सुरक्षा अभियान समीक्षा की एवं जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की। उन्होंने 18 मई से 15 जून तक मनाए गए सड़क सुरक्षा माह के दौरान आयोजित कार्यक्रमों एवं कृत कार्रवाई की विभागवार समीक्षा की।
बैठक के अंत में परिवहन विभाग ने माह के दौरान आयोजित कार्यक्रमों, कृत कार्रवाई का विवरण उपलब्ध कराया। उक्त कार्रवाई पर प्रमुख सचिव ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार की कार्यवाही लगातार किए जाने के निर्देश दिए, उनके द्वारा बैठक में उपस्थित अधिकारी का संदेश दिया। किस प्रकार जन सामान्य को सुरक्षा के संबंध में दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है। बैठक में एडीएम संजय कुमार सिंह ने कहा कि आज की बैठक में प्रमुख सचिव ने जो भी दिशा निर्देश दिए हैं। उनका सभी संबंधित विभागों द्वारा पूर्णतया अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा। बैठक में एडीएम संजय कुमार सिंह, एआरटीओ प्रशासन आलोक कुमार सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन रमेश कुमार चौबे, नगर निकाय, पीडब्ल्यूडी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…