ए0 जावेद
जौनपुर: प्रेमिका से मिलने गये प्रेमी को प्रेमिका के घर वालो ने पेड़ में बांध कर बेरहमी से पीटा। मामला उत्तर प्रदेश के जौनपुर का है जहाँ प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि प्रेमिका के परिजनों ने युवक की पेड़ से बांधकर जमकर पिटाई किया। मौत के बाद शव को सड़क किनारे फेंक दिया। बताया जा रहा है कि प्रेमिका से मिलने प्रेमी उसके गांव गया था। तभी लड़की के परिजनों ने युवक को पकड़कर पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया।
परिजनों के मुताबिक, रात करीब 10 बजे किसी का उसके मोबाइल पर फोन आया तो वह घर से निकल गया लेकिन वापस नहीं लौटा। सुबह उसके शव मिलने की खबर आई। आरोप लगाया कि वह बिजाधरमऊ अपनी प्रेमिका से मिलने गया था। जहां लड़की के परिजनों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद पेड़ से बांधकर जमकर पीटा गया। पिटाई से उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष पवांरा रामसरीख गौतम का कहना है कि मामला प्रेम प्रपंच का है। जिसमें युवक की हत्या हुई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…