अनिल कुमार
बिहार: देश के कई राज्यों में कोरोना के मामलों में एक बार फिर तेजी आई है। देश में रोजाना करीब 20 हजार नए मामले सामने आ रहे हैं। कोरोना के मामलों में आई तेजी के बाद कई शहरों में मास्क को फिर जरूरी बनाया गया है। इन सबके बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। इससे पहले इस साल की शुरुआत में भी नीतीश कुमार के साथ-साथ उनके मंत्रिमंडल के कई मंत्री इसकी चपेट में आए थे। न्यूज एजेंसी ANI ने बताया है कि नीतीश कुमार को बीते चार दिन से फीवर है।
बताते चले कि बीते कई दिनों से बिहार में भी कोरोना के मामलों में काफी तेजी आई है। बिहार में फिलहाल कोरोना के 1,851 एक्टिव मरीज हैं। सोमवार को राज्य में कोरोना के 355 नए मामले सामने आए और इस दौरान 810 मरीज ठीक हुए हैं। इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों का कुल आंकड़ा बढ़कर 8,41,842 हो गया है और अब तक 12,280 लोगों की जान जा चुकी है। बिहार में अब तक कुल 8,27,711 मरीज इस जानलेवा बीमारी से ठीक भी हो चुके हैं।
वहीं, देश में कोरोना केसों की बात की जाए तो देश में मंगलवार को कोरोना केसों में थोड़ी राहत देखने को मिली है। देश में मंगलवार को कोरोना के 14,830 नए मामले सामने आए और इस दौरान 36 लोगों की जान चली गई। एक्टिव मामले फिलहाल 1,47,512 है और पॉजिटिविटी दर 3.48% है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…